STORYMIRROR

Meenakshi Kilawat

Others

3  

Meenakshi Kilawat

Others

पितरों का करिए स्मरण

पितरों का करिए स्मरण

1 min
398

करो याद पूर्वजों को इस पावन श्राद्ध पक्ष में

कोई कमी नहीं होगी, होगी हमारी भरभराट 

अगर तुमने छला होगा अपने मां-बाप को

माफ करेंगे वे उनकी माया है।


जिनके कृपा से सृष्टि देखी

ना भूलो उनके कर्तूत्वको करो वंदन

नम्रता से पितरों का करिए स्मरण

मार्ग हमको दिखाएंगे उनके कदम।


हमारे धर्म कर्म यज्ञ याग से

मिलेगी पितरों को सद् गति शुद्ध

दान धर्म यज्ञ संध्या तर्पण वंदन

होगी मोक्ष की बाट हमारी समृद्ध।


खीरपुरी, पंचामृत, पकौड़ी, कचौड़ी

पितरों के पसंद का भोग लगाओ

तृप्ति होगी पितरों की और

स्वाद भावनाए खुद की जगाओ।


अग्नि वायु जल पंचमहाभूत

हमारे तन मन के है स्वास्थ्य रक्षक

दिल से करे हम सत्कार्य

होंगे खत्म मुक्ति मार्ग के भक्षक।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन