फूलों की महिमा
फूलों की महिमा
1 min
386
फूलों की हँसी हमें
मुस्कुराना सिखाती है,
प्रेम की राह में
दिव्य प्रभा दिखाती है,
गुच्छे गेंदें की
एकजुट्ता सिखाती है,
मिल कर रहने की
राह बताती है,
पथरीली राहों में गुलाब
चलना सिखाती है,
काँटे लाख हो राहों में
खिलते रहना बताती है,
बेला धुँध में भी
महकना सिखाती है,
परिस्थिति कैसी भी हो
खुशबू फैलाना बताती है,
कचनार के फायदे रोग से
निपटना सिखाती है,
घरेलु औषधी से
उपचार करना बताती है।
