STORYMIRROR

Om Prakash Fulara

Others

3  

Om Prakash Fulara

Others

पेड़

पेड़

1 min
256

चलो धरा की लाज बचाएँ

एक पेड़ हम आज लगाएँ।

अगर सुहानी धरा बनेगी

शुध्द हवा तब हमें मिलेगी।


करें प्रदूषण दूर धरा से

पेड़ पौंध हम खूब लगा के।

पेडों के उपकार न भूलो

लगा पेड़ खुशियों को छू लो।


प्राणवायु हमको हैं देते

उर अंतर के दुख हर लेते।

जीवन में जो सुख है पाना

एक पेड़ है तुम्हें लगाना।


घनी छाँव पेड़ों की पावे

थके पथिक का मन हर्षावे।

पेड़ों की है महिमा न्यारी

पेड़ों में है जान हमारी।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन