STORYMIRROR

Anima Das

Others

3  

Anima Das

Others

पेड़

पेड़

1 min
27.3K


मेरी गोद में 

सिर रख सो जा तू

बाँहें पसारे खड़ी हूँ मैं 

दुख सारे बाँट लें मुझ से 

तेरी माँ हूँ मैं।

 

रोज़ सिँचु सांसे तुम्हारी 

अणु-अणु है मेरी अमृत धारा

आ! मैं तेरी जीवन सँवार दूँ 

आशाओं की बारिश करूँ मैं 

तेरी माँ हूँ मैं।

 

शाखाएँ मेरी सपने है तेरे 

फूलों की उम्मीदें हैं भरे

आ! चुन ले खूबसूरत मौसम 

सावन की बौछार दूँ मैं 

तेरी माँ हूँ मैं।

 

ये शीतल छाया 

फ़िर कब मिलेगी 

तपती धूप में 

तू कब तक जलेगा 

आ! कोमल बचपन तुझे दूँ 

अपनी कहानी पूरी करूँ मैं 

तेरी माँ हूँ मैं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन