पेड़ की कहानी
पेड़ की कहानी
1 min
311
आज सुनाता हूं मैं ,पेड़ की एक कहानी।
छोटी सी, प्यारी सी, थी एक बिज रानी ।
समय बीता महीना बीता बीता कुछेक साल।
पेड़ की भी जिंदगी होती बड़ी बेहाल।
वर्षा होती ठंडी होती ,होती बड़ी गर्मी।
फिर भी वह खड़ी रहती ,डरी सहममी- सहमी।
फूल भी देती फल भी देती, देती है लकड़ी।
कुछ ना लेती सब दे देती होती है परोपकारी।
फिर भी आजकल हर जगह होती पेड़ कटाई।
पेड़ काटते मानव को है लाज कभी ना आई।
कुछ शताब्दी के बाद एक ऐसा समय आएगा,
चारों तरफ घर होंगे पर पेड़ नजर ना आएगा।
आओ चलो हम सब मिलकर हरियाली फैलाएं।
एक पेड़ काटने के पहले दो पेड़ लगाएं।
पेड़ के जीवन को अब हम सबको बचाना है।
चारों तरफ हम सबको हरियाली फैलाना।
