STORYMIRROR

Sawan Sharma

Others

4  

Sawan Sharma

Others

ओंकारेश्वर

ओंकारेश्वर

1 min
358

ओंकारेश्वर धाम में जाकर जीवन मेरा धन्य हुआ

ज्योतिर्लिंग के दर्शन से, मेरा मन प्रसन्न हुआ


ओंकारेश्वर धाम में जाकर जीवन मेरा धन्य हुआ

ज्योतिर्लिंग के दर्शन से, मेरा मन प्रसन्न हुआ


त्रिवेणी का यहाँ संगम है, साधारण जल नहीं अमृत है

धुल जाते मन के मेल सारे, महिमा इसकी अद्भुत है

महिमा इसकी अद्भुत है

संगम के पावन जल को पीकर मेरा मन तृप्त हुआ

ज्योतिर्लिंग के दर्शन से, मेरा मन प्रसन्न हुआ


परिक्रमा थोड़ी लम्बी है, पर उसमें बहुत ही आनंद है

लम्बी है डगर पर लगती नहीं, शिवभक्ति से मिलता आनंद है

शिव भक्ति से मिलता आनंद है

परिक्रमा पूर्ण करने से मेरा तन मन ऊर्जावान हुआ

ज्योतिर्लिंग के दर्शन से, मेरा मन प्रसन्न हुआ


ओम्कारेश्वर ममलेश्वर, भोले बाबा है बड़े ईश्वर

रेवा के तट पर विराजित है, तन मन पावन हुआ स्नान कर

तन मन हुआ पावन स्नान कर

माँ नर्मदा में डुबकी लगाई, तन मन मेरा निर्मल हुआ

ज्योतिर्लिंग के दर्शन से, मेरा मन प्रसन्न हुआ


गीत - चाँद सी महबूबा, फिल्म हिमालय की गोद में 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन