STORYMIRROR

PRADYUMNA AROTHIYA

Children Stories Inspirational

4  

PRADYUMNA AROTHIYA

Children Stories Inspirational

नया भारत बनाएंगे हम

नया भारत बनाएंगे हम

1 min
232

प्रगतिशीलता के पथ पर

नया भारत सजाएंगे हम।

तोड़कर रूढ़ियों की जंजीरें

नया इतिहास बनाएंगे हम।।

जाति धर्म की खण्डता को

अखंडता का दूत बनाएंगे हम।

एक जन एक राष्ट्र का

नया भारत बनाएंगे हम।।

वीरों की जननी भारत माँ के बेटों को

श्रेष्ठ आदर्शों की संतान बनाएंगे हम।

देश की आन-वान-शान पर मर-मिटने को

आजाद-भगत-अशफाक-बोस सा बनाएंगे हम।।

अन्नदाताओं की इस भूमि को

अपने सिर का ताज बनाएंगे हम।

मातृभूमि की लाज बचाने को

हँसिये से आयुध बनाएंगे हम।।

अंतिम साँस तक समर भूमि में

देश-प्रेम का अद्भुत रंग जमाएंगे हम।

त्याग और बलिदान की गाथाओं को

नव भारत की उमंग बनाएंगे हम।।

श्रेष्ठ भारत के संकल्प को

अभियानों के रण बनाएंगे हम।

देवत्व की इस पवित्र भूमि को

नवयुग का आधार बनाएंगे हम।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन