STORYMIRROR

Vandana Bhatnagar

Others

3  

Vandana Bhatnagar

Others

नववर्ष

नववर्ष

1 min
345

नव वर्ष के स्वागत को सब हैं बेकरार,

कोई पार्टी तो कोई डिस्को जाने को है तैयार,

पर क्या बदला,जो जश्न मनाने की हम पर है धुन सवार?

व्यक्तिगत जीवन में वही पहले सी है रार,

देश में वही फिज़ा, वही समस्याएं हैं बरकरार,

पहले समस्याओं से निजात दिलाने की कोई नई युक्ति तो सुझाओ,

छोड़कर नकारात्मक विचारों को, नए सकारात्मक विचारों को तो अपनाओ,

टांग खींचने की बजाय हाथ पकड़ कर लोगों को नयी राह तो दिखाओ,

मिटाकर बैर एक दूसरे से, प्यार की मशाल तो जलाओ,

फिर साल भर के प्रयासों का जश्न मनाते हुए नववर्ष को गले लगाओ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन