नव संकल्प ========
नव संकल्प ========
1 min
221
प्यार तो एक मंज़र है ,
जिसको पाकर गर खो जाओ
अन्दाजे बयां जो करते हो
तो उस दुनिया के हो जाओ !
एक तरफ ये तो हो ना सका
जितना भी कोशिश कर जाओ
संकल्प भी ये दोतरफा है
इसकी भी तो कसमें खाओ !
जो चाहे सौ प्रतिशत ही हो
उनके पैमाने तो दिखलाओ
संसार सदा से ऐसा ही है
मर मर के भी जीते जाओ !!
