STORYMIRROR

Shraddha Pandey

Others

3  

Shraddha Pandey

Others

नॉट एनीमोर

नॉट एनीमोर

1 min
275

सॉरी बोलो गलती की है तुमने,

बड़े हैं तुमसे सर झुका लो,


कुछ नहीं सीखा क्या तुमने!!

क्यों लड़कियों को ही बैठने,

उठने और चलने की तालीम दी जाती है,

थोड़े संस्कार सीख लो,

पराये घर जाना है,


और ससुराल तो मानो कभी था ही नहीं

हम लड़कियों का!!

कोई मुझे बता दो हमारा घर कौन सा है !

जहां हम अपनी मर्ज़ी से जी सके


ये मत पहनो वो मत पहनो,

उम्र हो गई है कुछ संस्कार

अपने अंदर डालो

कब तक सुनें हम ये बातें

इन तानों ने मचा दिया है शोर

बस,अब नॉट एनीमोर,

नॉट एनीमोर!!!!!!!


23 की हो गई हो

से ले कर

गुस्सा कम किया करो

हर कोई गुस्सा नहीं सहेगा,

बहुत ज़िद्दी हो गई हो,

ससुराल में ज़िद कोई पूरी करेगा!

बंद करो ये बातें अपनी,

करना है हमें अपने ही मन की,

खाता है, अंदर ही अंदर ये तानों का शोर,

बस,अब नॉट एनीमोर,

नॉट एनीमोर!!!!



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन