STORYMIRROR

Abhi Sharma

Others

4  

Abhi Sharma

Others

नहीं कर सकते

नहीं कर सकते

1 min
250

मसला ये है की अब हड़ताल नहीं कर सकते।

तुझे बुरा लगेगा ये सोच सवाल नहीं कर सकते।।


मैं कैसे कह दूं जमाने को तू बुरा है।

तेरी रुसवाई में कोई बवाल नहीं कर सकते।।


कुछ यूं बदहाल हो गई है जिंदगी मेरी।

अब खुद का भी ख्याल नहीं कर सकते।।


इश्क ने हालत फकीरों जैसी कर दी है।

इससे ज्यादा खुद को पामाल नहीं कर सकते।।


तेरी बेवफाई के चर्चे सुने थे ज़माने में किसी से।

ये जानकर भी तेरी पड़ताल नहीं कर सकते।।


बाजारों में जिस्म की बोलियां लगती होंगी शायद।

यूं मोहब्बत में खुद को दलाल नहीं कर सकते।।


 दिल तोड़ना पेशा है जमाने का शायद।

मोहब्बत में हम ये मजाल नहीं कर सकते।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन