नए साल का नया सवेरा
नए साल का नया सवेरा
1 min
676
नए साल का नया सवेरा खुशियों से भर जाए
गम की काली रात कभी लौट न वापस आए।
नए अनुभवों के नए रंग से जीवन ये रंग जाए
सुख-समृद्धि और आनंद से घरआंगन भर जाए
सूरज की नई किरणें नित्य आश नई जगाएं
फूलों की तरह हर सपना सच हो के मुस्काए।
कामयाबी के फूल खिलें आप कदम जहां बढ़ाएं
सफलता का सर्वोच्च शिखर आपको मिल जाए
दो हजार बाइस में भारत महाशक्ति बन जाए
नव वर्ष आगमन पर यही है मंगलकामनाएं ।
