STORYMIRROR

Negi India

Others Inspirational

2.5  

Negi India

Others Inspirational

मृत्यु

मृत्यु

1 min
14.3K


फिर फ़रमान कोई साथ लाया हूँ,
तेरे दर्द की दवा साथ लाया हूँ।
तोड़ जाति धर्म का भेद,
मैं ऊंच नीच मिटाने आया हूँ।
फिर फ़रमान कोई साथ लाया हूँ

सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड विषय भर है,
वर्ण भेद रक्त का न कर,
सावधान कि कोई कर्म ऐसा ना कर,
भ्रम सारे तोड़ने आया हूँ,
फिर फ़रमान कोई साथ लाया हूँ

योग तत्वों का करने आया हूँ,
किसने देखा? उत्तर लेकर आया हूँ,
तुझको तुझसे मिलाने आया हूँ,
फिर फ़रमान कोई साथ लाया हूँ


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन