STORYMIRROR

Lakshman Jha

Others

2  

Lakshman Jha

Others

मित्रता

मित्रता

1 min
742


एक होड़ सी मच

गयी है

मित्रता की दौड़ में

किसके पाले में

कितने दोस्त हैं

किसके फेसबुक में

कितने लोग हैं

लगता है

कोई फिर से महाभारत युद्ध का

शंखनाद गूंजेगा

अपने पराक्रम

को गणना से समझायेंगे

कि देख लो हमारे मित्र कितने हैं !

अब तो हम कुरुक्षेत्र

में पांडव को ललकारेंगे !

पर हम तो

चाटुकारिता, झूठी प्रशंसा,

शाबश, विलक्षण इत्यादियों

को ही सुनकर

अपनी फौज की रचना कर रहें हैं

हृदय पर हाथ रखकर

तुम कहो

भीम के प्रहारों से क्या बच सकोगे ?.......

यह मित्रता हमें ज्ञान देता

प्यार का पैगाम देता

आपने उदगारों को जब तक

आपनी लेखनी में न कहोगे

मित्रता तब तक अधूरी ही रहेगी !!



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन