"मेरा प्यारा हिंदुस्तान"
"मेरा प्यारा हिंदुस्तान"
भारत,आर्यावर्त व हिन्दुस्तान,
देश के गौरवशाली नाम!
सारा विश्व करे गुणगान,
वह मेरा प्यारा हिन्दुस्तान!!
विश्व गुरू का दर्जा हासिल,
सोने की चिड़िया कहे जहान!
विविध धर्म व जाति बसे,
सदियों से यह देश महान!!
यहाँ की धरती सोना उगले,
कण कण में बसते भगवान!
प्रभु राम यहाँ त्रेता में जन्मे,
कृष्ण ने दिया गीता का ज्ञान!!
दुनिया में वह देश है भारत,
सत्य,अहिंसा जहाँ बलवान!
महावीर व बुद्ध है जन्म लिए,
विश्व में लोग कहे भगवान!!
हरिश्चंद्र व दानी कर्ण जैसे,
यहाँ जन्म लिए नेक इंसान!
दधीचि जैसे ऋषि हुए,
अस्थियों का किए थे दान!!
राणा प्रताप वीर शिवाजी जैसे,
वीरों ने बढ़ाई देश की शान!
वर्षों पहले जो भारत ने खोजा,
ढूढ़ रहे अब वैज्ञानिक महान!!
