STORYMIRROR

Sandeep Murarka

Others

2.5  

Sandeep Murarka

Others

मेड इन इंडिया

मेड इन इंडिया

1 min
2.4K


घर घर में होती हैं लड़ाई,

तो क्या एक दूसरे को मार गिराते हैं ?

 

चाहे जाओ कोर्ट या थाने ,

कीमत दोनों पक्ष चुकाते हैं।

 

तुमने मारे हैं तेरह

हम तेईस मार गिरायेंगे,

 

फ़ेसबुक और ट्विटर पर

सत्ता को हम उकसाते हैं।

 

अरे,

 

कोई तो पहल करो समझौते की

बेवजह लड़ना-झगड़ना बँद करो ,

 

फ्रांस जापान रूस और अमेरिका

के हथियारों का बाजार बनना बँद करो।

 

राज़ कर रहा सारी दुनिया पर

सीखना है तो सीखो चायना से,

 

पाकिस्तान के बाजार को पाट दो

मेड इन इंडिया के सामानों  से

 

पाकिस्तान के बाजार को पाट दो

मेड इन इंडिया के सामानों  से।

 


Rate this content
Log in