मधुमास
मधुमास
1 min
802
आई मधुमास की मधुरिम वेला।
समय है कितना यह अलबेला।।
मनमीत कोई है मिलने वाली।
अब रीत कोई है चलने वाली।।
भंवरों का गुंजन की सुगबुगाहट।
यह मधुमास की मधुरिम आहट।।
तितलियों सी उड़ने की चाहत।।
खुशबू से मिलती कितनी राहत।
नव संदेशा लेकर है आने वाला।
शुभ संदेश दे जाने वाला।।
हर्षित -प्रफुल्लित करने वाला।
आई मधुमास की मधुरिम वेला।।
