STORYMIRROR

Dheerja Sharma

Others

4  

Dheerja Sharma

Others

मधुमास है आया

मधुमास है आया

1 min
312

देखो पीली सरसों महकी

हवा बह चली बहकी बहकी

चंचल तितली डोले फिरतीं

भंवरों ने गुंजार सुनाया

सुनो प्रिया मधुमास है आया।


तुम बासन्ती हो जीवन की

मेरे जीवन और तन मन की

बारह माह मधुमास हैं मेरे

जब से मैंने तुमको पाया

सुनो प्रिया मधुमास है आया।


पीली चूनर धरा ने ओढ़ी

महकी महकी सांसे छोड़ी

मेरे घर ने ली अंगड़ाई

तुमने पल्लू ज्यूँ लहराया

सुनो प्रिया मधुमास है आया।


तुमसे जीवन में तरुणाई

तुमसे आँगन में शहनाई

ज्यूँ बसंत के आ जाने से

धरती पर है यौवन छाया

सुनो प्रिया मधुमास है आया।


Rate this content
Log in