मै भी अपनी फेवरेट हूँ
मै भी अपनी फेवरेट हूँ
1 min
319
कुछ पल जिंदगी से,
मैं अपने लिए चुरा लेती हूँ।
खुदगर्ज समझते हैं कुछ लोग मुझे,
तो क्या"मैं तो अपनी ही फेवरेट हूँ"?
अपने मन की करती हूँ,
नही किसी से डरती हूँ।
लाख करो बुराई मेरे पीठ पीछे,
"मैं तो अपनी फेवरेट हूँ"
घर की जिम्मेदारियां निभाते निभाते,
कभी कभार चूक भी जाती हूँ।
चाहे समझो तुम गैर जिम्मेदार मुझे,
मैं खुश हूँ, क्योंकि
" मैं अपनी फेवरेट हूँ।"
