STORYMIRROR

Neerja Sharma

Children Stories

3  

Neerja Sharma

Children Stories

मातृभाषा हिन्दी

मातृभाषा हिन्दी

1 min
383


हिन्द की शान 

हिन्दी भाषा है महान।

पखवाड़े मनाने से न कुछ होगा दोस्तो

प्रयोग में लाओ तो बात बन जाए दोस्तो।

अंग्रेजी को नीचा दिखा कर

क्या कर लेंगें हम,

दिल से हिन्दी को अपनाओ

देश महान होगा दोस्तो।

मालूम है सबको,

आज अंग्रेजी पढ़ना भी जरूरी है,

हिन्दी को भी सबकी 

जरूरत बनाओ दोस्तो।

किसी भी भाषा का ज्ञान ,

ज्ञान को बढ़ता है,

क्यों न हिन्दी का बोलबाला

विश्व में कर जायें दोस्तो।

ज्ञान का भंडार हैं,

हमारे ग्रंन्थ व शास्त्र,

हिन्दी व संस्कृत सीख जायें सब

तो वाह! वाह! हो जाये दोस्तों ।




विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन