STORYMIRROR

VIVEK ROUSHAN

Others

3  

VIVEK ROUSHAN

Others

लोग अच्छे तलाशेंगे

लोग अच्छे तलाशेंगे

1 min
278

हमें जो समझ सके हम लोग वैसे तलाशेंगे 

हम बुरे हैं तो क्या हुआ लोग अच्छे तलाशेंगे 


जिन आँखों में सपने हों  हमारी आँखों के 

अब हम सिर्फ-औ-सिर्फ वही आँखे तलाशेंगे 


यूँ तो आसान नहीं होता खुद को तलाशना 

मिल ही जाएगा कुछ गर खुद को गहरे तलाशेंगे 


जिन्होंने देखा था  हमें  कभी मुस्कुराते हुए 

अब कभी तलाशेंगे तो दर्द के मारे तलाशेंगे 


जो हमें मिला है वो हमीं तलक रह जाएगा 

रंज - ओ- गम के किस्से क्यूँ बच्चे तलाशेंगे।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन