लाल बत्ती
लाल बत्ती
लाल बत्ती की गाड़ी होती है जिनके पास।
हो जाते हैं वो सभी के लिए खासमखास।।
हर कोई रहने लगता है उनके आस-पास।
उन्हें मालिक समझ बनता है उनका दास।।
लाल बत्ती की गाड़ी होना बड़ी शान की बात।
ऊँचा पद मिलते ही बदलने लगते हैं हालात।।
उनकी हर बात पर देने लगते हैं सभी दाद।
करनी पड़ती है तारीफ़ उनकी हमें दिन-रात।।
लाल बत्ती की गाड़ी का देख रहे हैं सभी खेल।
बनावटीपन में करते हैं इक दूजे से दिखावटी
मेल।।
मन से मन के तारों का नहीं होता आपसी
तालमेल।
कोई हो जाता है राजनीति में पास तो कोई फेल।।
लाल बत्ती की गाड़ी का दबदबा जब तक बना
रहता है।
समझो तब तक व्यक्ति में जोश व ज़ोर खूब
बना रहता है।।
उनकी ताकत के बलबूते पर अन्य भी चमकने
लगते हैं।
लाल बत्ती की गाड़ी में घूमने वाले खूब दमकने
लगते हैं।।
