STORYMIRROR

Incomparable Atul Srivastava

Others

4  

Incomparable Atul Srivastava

Others

कविता क्या है ?

कविता क्या है ?

1 min
244

कविता अनुभवों का भंडार है,

सुंदर रचनाओं का सार है,

समस्त रसों का मेल है

काव्य शब्दों का खेल है।


कविता भाषाओं की सहेली है,

खुद में ही एक पहेली है,

मन के मंथन का विचार है

कविता अनुभवों का भंडार है।


कवियों की पहचान है,

कलम इसकी जान है,

कविता के भीतर प्यार है,

और छुरी जैसी धार है।


अमिट, अमर ,वरदान है,

स्वयं में ही ज्ञान हैं।

सृष्टि सौंदर्य का अनुभव है

कविता खुद में वैभव है।


कविता दीपक ,चंदन है,

मनोरंजन का एक साधन है,

कवियों के दिल का प्यार है,

कविता अनुभवों का भंडार है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन