STORYMIRROR

Kawaljeet GILL

Others

2  

Kawaljeet GILL

Others

कोई तो है

कोई तो है

1 min
448

कोई तो है जो हर बात की हमारी खबर रखता है

कोई तो है जो हम को अपनी उंगलियों पे नचाता है,

कोई तो है जिसको हमारे सुख दुःख की चिंता रहती है

कोई तो है जो हमारे कर्मो का हिसाब बराबर रखता है,

कोई तो है जो हमारे हर फैसले में बराबर का हिस्सेदार है

कोई तो है जो हमारी लकीरों को पल पल बदलता है,

कोई तो है जो दिन को रात और रात को दिन में बदलता है

कोई तो है जो खुश्बू और हवाओं और बारिशो का हिसाब रखता है,

बहुत से काम करता है वो फिर भी लोग उसको पत्थर समझकर पूजते हैं।

जो सब में जान डालता है उसको लोग पत्थर की मूरत कहते हैं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन