STORYMIRROR

Pooja Kalsariya

Others

3  

Pooja Kalsariya

Others

किराएदार

किराएदार

1 min
238

ये आलीशान मकान

   जिसके हाते में

रंग-बिरंग के फूल खिले हैं

   ये कभी हमारा था

और हम इसके मालिक हुआ करते थे

   लेकिन

अब हम इसके मालिक नहीं

   हिस्सेदार भी नहीं

किराएदार हो गए हैं

   पचपन साल नौ महीने सत्ताईस दिन से

हम अपने ही मकान में

   किराएदार की हैसियत से

रहते चले आ रहे हैं

   मकान का

ये ख़ुद-साख़्ता मालिक

   बार-बार हमें 

निकाल देने की धमकियाँ दे रहा है ॥


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन