STORYMIRROR

Deepali Mathane

Others

4  

Deepali Mathane

Others

कहीं तो आशियाना होगा

कहीं तो आशियाना होगा

1 min
201

कहीं तो आशियाना होगा हमारे सुनहरें सपनों का

महफूज होंगे सपनें हमारे साथ पा के अपनों का


मुसलसल सफर पर निकले हम जैसे कुछ दीवानों का

शमा-ए-ख़ास को भी इंतज़ार दिल फेक परवानों का


महकें आशियानें में दिल से खिले गुलिस्तानों का

महफ़िल-ए-तबस्सूम में गातें अनगिनत से तरानों का


ज़िंदगी से मिले खुशगवार, अज़ीज़ कुछ नज़रानों का

तहे दिल से शुक्रगुज़ार मेरा रोम-रोम उन मेहेरब़ानों का


हम क्या ग़ुज़ारिश करे कुछ तो किस्सा होगा हमारे फ़सानों का

कहीं तो एक आशियाना इंतज़ार में होगा हमारे सपनों का।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन