कच्चे धागों के पक्के रिश्ते
कच्चे धागों के पक्के रिश्ते
कच्चे धागे ने जोड़े हैं पक्के रिश्ते सुहाने
रिश्तों के प्रेमी पागल हम तो प्रेम दिवाने
जीवन के सारे अनुभव हम मिल कर साथ सजाते
एक दूजे का बनते सहारा सुख दुःख साथ बिताते
अजब ग़ज़ब से लोग यहाँ अजब गज़ब सी हरक़त
हँसते खेलते बोल चिढ़ाते करे कर्म मनमाने
कच्चे धागे ने जोड़े हैं पक्के रिश्ते सुहाने..
हरएक परिस्थितियों में ही रहते हैं साथ
अपने नहीं छोड़ जाते हैं कभी भी हाथ
प्रेम-सौहार्द के कच्चे धागे हैं मजबूत बड़े
कच्चे होकर भी जोड़े दिल ये बेगाने
कच्चे धागे ने जोड़े हैं पक्के रिश्ते सुहाने..
धागे है आस विश्वास के आन मान और शान के
एक सूत्र में पिरो देते रिश्ते प्यार और ईमान के
भले हो कच्ची डोरी पर बांधे रखे जीवन-भर
दिल से दिल को जोड़ती अपनत्व ये पहचाने
कच्चे धागे ने जोड़े हैं पक्के रिश्ते सुहाने!
