STORYMIRROR

Neerja Sharma

Others

3  

Neerja Sharma

Others

जुनून

जुनून

1 min
307


बात हद से गुज़र जाए तो जुनून होता है 

क्रिकेट हो या इश्क, फल एक ही होता है 


खिलाड़ी पर जीत का जुनून सवार होता है 

दर्शकों पर टीम जीताने का जुनून होता है।


दर्शकों की हालत होती है अजीब 

मामला ए क्रिकेट हो तो विपक्षी रक़ीब।


प्रशंसकों के बीच होती है लड़ाई 

बातचीत ही नहीं अच्छी ख़ासी लड़ाई।


टीमें तो हार जीत के बाद हाथ मिलाते 

प्रशंसक बेचारे यूँ ही पीट जाते ।

 

क्या करें भाई ये क्रिकेट का मामला है 

भारत पाक मैच हो तो प्रभु का हवाला है ।


मैच तो मैदान में चलता पर जोश दर्शकों का 

जुनून क्रिकेट मैच का रूख बदल देता ।


जुनून इसाँ को कहीं भी पहुँचा सकता है 

हारी बाज़ी भी जीत में पलट सकता है ।


दर्शकों का जुनून होता है राष्ट्र-भाव प्रबल

यही बन जाता टीम का सशक्त संबल।


खेल के मैदान में दर्शक होता भगवान

उसका जोश टीम को पहुँचाता सही मुकाम।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन