जलवायु
जलवायु
1 min
164
भारतीय जलवायु
बढ़ाये देश की आयु
सम-शीतोष्ण,सदाबहार मौसम
जो मन को मेरे भाये...!
पूर्व में खड़ा हिमालय
देश का सजग प्रहरी
तीन दिशा सागर से घिरा
अंदर मचती गहमा गहमी..!
चार महीने की बाँट से चलती
गरमी नरमी सब सहते हम
जलवायु मेरी सच्ची साथी
जो भी कहती करते वो हम हैं !
जलवायु की दोस्ती भारत से
पर्वत और पहाड़ों से ढ़लती
हिंदुस्तान एक समतल भूभाग
निरन्तर साथ जिसके वह रहती..!
