STORYMIRROR

अनामिका वैश्य आईना Anamika Vaish Aina

Others

4  

अनामिका वैश्य आईना Anamika Vaish Aina

Others

जिसके शीश गुरु का साया

जिसके शीश गुरु का साया

1 min
169


जिसके शीश गुरु का साया 

वही सफल जीवन है पाया


गुरु की महिमा गुरु का ज्ञान

दे देते शिष्यों को ये उपहार

होते पथ प्रदर्शक शिष्यों के

स्वप्न सभी के करते साकार

कुशलता से कर्तव्य निभाया

जिसके शीश गुरु का साया..


सही ग़लत में भेद बताकर

अपने हर अनुभव सुनाते

तन-मन से कर देते कर्मठ

जीवन का हर रुप दिखाते

हर क्षेत्र में उसे श्रेष्ठ बनाया

जिसके शीश गुरु का साया..


मुसीबतों का हल बन जाते

हर कौशल में कुशल बनाते

गुरु बिन हम हम होते नहीं

कैसे बाधाओं से नैन मिलाते

खंडहर महल सा सज पाया 

जिसके शीश गुरु का साया!



Rate this content
Log in