STORYMIRROR

Heena Punjabi

Others

3  

Heena Punjabi

Others

जीवन का पहिया

जीवन का पहिया

1 min
183

जिंदगी का पहिया तो चलते ही रहना है, 

जन्म के बाद मृत्यु भी आना है। 

संसार का यही शाश्वत नियम है, 

जिंदगी का अंत तो एक दिन जरूर आना है॥ 

जैसा बोओगे वैसा ही पाओगे, 

ये कड़वा सत्य तो सदैव रहना है। 

कर्मों का लेखा- जोखा भी यही निपटाना है, 

यह कथन शास्त्रों का कहना है। 

जिंदगी का अंत तो एक दिन जरूर आना है॥ 

मिट्टी से बना यह शरीर, 

कल मिट्टी में ही मिल जाना है। 

पेड़ पौधों जानवरों की तरह, 

एक निश्चित समय के बाद सभी को जाना है।

प्रकृति का यही अमर विवरण है, 

उजाले के बाद अंधकार भी आना है। 

जिंदगी का अंत तो एक दिन जरूर आना है॥ 

तेरी बनाई सारी चीजें, 

कल किसी और की हो जानी है। 

पूरी जिंदगी देखा- देखी करता रहा, 

लेकिन अंत में तो व्यवहार और बोली ही काम आनी है। 

तेरी खुद की पहचान भी, 

कल किसी ओर की हो जानी है। 

जिंदगी का अंत तो एक दिन जरूर आना है॥ 

पूरा जीवन नश्वर शरीर से लगाव करता रहा, 

पर आखिर में तो आत्मा ही शाश्वत रहेनी है। 

पूरी जिंदगी तरक्की बटोरता रहा, 

लेकिन कल तो अस्थियाँ ही रह जानी है। 

जिंदगी का अंत तो एक दिन जरूर आना है॥ 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन