STORYMIRROR

Suparna Mukherjee

Others

2  

Suparna Mukherjee

Others

जीवन ही सतरंगी होली

जीवन ही सतरंगी होली

1 min
263

होली के सतरंगी 

रंगों में आठवाँ रंग

बड़े चाव से सजाया था

समय की आंधी ऐसी चली

दूसरे घर की रंगोली 

में वह घुलमिल गई

तब से

होली को लेकर जब भी 

बैठती हूँ लिखने कविता

लिख बैठती हूँ जीवन की कविता

जीवन होली से अलग कभी 

दिखा ही नहीं मुझे

कौन सा रंग नहीं है इसमें

होली का रंग तो धूल जाता है

जीवन का रंग जैसे जैसे चढ़ता है  

अनुभव परिपक्व बनता जाता है



Rate this content
Log in