STORYMIRROR

Shivangi Dubey

Others

3  

Shivangi Dubey

Others

इस शहर में भीड़ बहुत है

इस शहर में भीड़ बहुत है

1 min
125

इस शहर में भीड़ बहुत है, इस भीड़ के साथ चल सको तो चलो।

यहां परेशानियों की धूप बहुत है, इस धूप में जल सको तो चलो।

यहां कोई सही राह नहीं बताता , गुमराह हो कर तुम चल सके तो चलो।

चंद ख्वाब लेके गांव से आया हूं सपनो के इस शहर,इस शहर का हिस्सा बन सके तो चलो।

यूं तो गिर कर मैं बार बार उठा हूं,एक बार फिर गिर कर उठ सके तो चलो।

सुना था इस शहर में दौलत की वफ़ा मिलती है, मेहनत कश लोगो को शोहरत की दुआ मिलती है यही सुन कर हम भी आए थे यहां,मगर न था मालूम हमें कि यहां ईमानदारी की भी सज़ा मिलती है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन