STORYMIRROR

Ajay Singla

Others

3  

Ajay Singla

Others

हमें क्या चाहिए

हमें क्या चाहिए

1 min
305


पैदा होने से स्कूल तक 

जब भी कोई परेशानी हो 

दूध की भूख लगी हो हमको 

या हमको रोटी खानी हो 


हमें क्या चाहिए 

हमें माँ चाहिए 


स्कूल से कॉलेज छोड़ने तक

खुशियों का माहौल बनाने 

क्लास में प्रॉक्सी लगाने 

रात को सिनेमा जाने के लिए


हमें क्या चाहिए 

हमें दोस्त चाहिए 


सूट बूट घड़ी और टाई 

नई नई सी गाड़ी लाने 

बड़ा सा एक मकान खरीद के 

सोफा कुर्सी को लगाने के लिए


हमें क्या चाहिए 

पैसा चाहिए 


रोज़ बच्चों का टिफ़िन बनाये

सुबह चाय दे कर जगाये 

जिंदगी जो संग बिताये 

मकान को जो घर बनाए 


उसके लिए हमें क्या चाहिए 

बीवी चाहिए 


बुढ़ापे में जब चल न पाऊं 

अपना सहारा वो बन जाए 

इस उम्र में बड़े काम की 

कुत्तों को भी वो भगाये 


हमें क्या चाहिए 

लाठी चाहिए 


 





विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन