हिंद संस्कृति
हिंद संस्कृति
अनेकता में एकता की अनुपम मिसाल है
हमारी हिंद संस्कृति बड़ी बेमिसाल है।
दया-करुणा-प्रेम-त्याग और बलिदान
हिंद संस्कृति के स्तंभ आधार हैं
हमारी हिंद संस्कृति बड़ी बेमिसाल है।
धर्म-दर्शन-साहित्य-कला अंग इसके चार हैं
सत्यम-शिवम-सुंदरम इसके मूल विचार हैं
हमारी हिन्द संस्कृति बड़ी बेमिसाल है।
मिल-जुलकर रहने की प्रवृत्ति हमारी
सिखाती हमें शुद्ध आचार-विचार है
हमारी हिन्द संस्कृति बड़ी बेमिसाल है।
संस्कृति के प्रकाश से हिंद प्रकाशमान है
एकता-अखंडता इसकी पहचान है।
बड़ी पावन सनातन संस्कृति हमारी
हमको अपनी संस्कृति पर अभिमान है
हमारी हिन्द संस्कृति बड़ी बेमिसाल है।