STORYMIRROR

Vaibhav Dubey

Others

2  

Vaibhav Dubey

Others

हेलमेट

हेलमेट

1 min
517

कहा एक शाम पत्नी ने तेरा चालान आया है

मैं चौंका आप से कैसे मुझे तेरा बुलाया है


पटक कर मेज़ पर चालान गुस्से से वो चिल्लाई

कमर में हाथ डलवाकर मेरी सौतन क्यूँ बैठाई


बिना हेलमेट के मैं बाइक पे था गर्लफ्रेंड पीछे थी

पुलिस ने खींची जब फोटो मुझे बाहों में भींचे थी


मेरी पत्नी ने खींचे कान उसके भाई ने तोड़ा

हुई चालान की पिक वायरल गर्लफ्रेंड ने छोड़ा

 

बचा रहता जो पत्नी छोड़ लड़की पर नहीं मरता

या ट्रैफिक के नए नियमों को अनदेखा नहीं करता


पहन लेता जो हेलमेट तो कभी चालान न होता

अगर चालान न होता मेरा नुकसान न होता



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन