STORYMIRROR

Shital Yadav

Others

4  

Shital Yadav

Others

हौसलों की उड़ान

हौसलों की उड़ान

1 min
268

कभी दिल का हाल जान

ऐ ज़िन्दगी मेरी बात मान

कहाँ बह रही हो नदियों-सी

पूछ रहा ये खुला आसमान


ऊँचीनिची डगर पर संभल 

लहराती हो जैसे सीना तान 

काँटोंभरे रास्तों पर भी यूँ 

बाँटती हो जीवन का वरदान 


सुख की बारिश होती कभी 

दुख के सागर में डूबते प्राण 

हिम्मत से पाती हो सफलता 

मन में जो तुम लेती हो ठान 


रौशन हैं किरणें उम्मीद की 

हर मुश्किल यूँ होगी आसान 

हवाओं को भी हराने यहाँ 

भरती हो हौसलों की उड़ान 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन