STORYMIRROR

Neerja Sharma

Others

3  

Neerja Sharma

Others

गुलाल

गुलाल

1 min
336


रंगों में रंग गुलाल

है सब रंगों की आन

मुँह को देता चमका 

बढ़ा देता चेहरे की शान।


चटक गुलाबी गुलाल

ज्यों बच्चे के गाल  

होली का मजा कर दूना

बढ़ाता दिलों का प्यार।


शौक रंग गुलाल के 

प्यार के इज़हार के 

दोस्ती के नाम के 

दुश्मन के मिलान के ।


हर वैमनस्य को मिटा

डालो इक दूजे पर रंग

होली दिल से मनाकर

परायों को ले लो संग ।


जबरदस्ती न लगाओ रंग

भावनाओं का रखो ख्याल

पावन भाव मनाओ होली 

बढ़ाओ देश का गौरव मान।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन