गर्मी
गर्मी
1 min
303
प्रकृति के रुप हैं कितने
सभी निराले खूबसूरत हैं कितने
सर्दी, बरसात, बसंत, पतझड़
लाते अपने संग कितने रंग
गर्मी का अपना प्रभाव
लाती अपने संग खुशियों का सैलाब
आम, खरबूजा, हरी सब्जियां
ठंडी चुस्की, कुल्फी,गोला
बच्चों का दिल खुशी से झूमा
छुट्टियों का मौसम है गर्मी
नानी के घर मचाएं धमा चौकड़ी
देर रात तक सैर सपाटा
परिवार संग हंसी ठहाका
पसीने की नदी जब बहती
ठंडी हवा कूलर की बहती
हर मौसम का अपना रंग
गर्मी के भी हैं अपने रंग।
