STORYMIRROR

Neerja Sharma

Others

3  

Neerja Sharma

Others

एक अतिरिक्त दिन

एक अतिरिक्त दिन

1 min
184


एक अतिरिक्त दिन 

महत्व जाने वही

जिसे मिला 

एक वरदान की तरह

परीक्षा से पहले ।


एक अतिरिक्त दिन

महत्व वही जाने 

जिसे मिला 

छुट्टियों के साथ

मस्ती करने को।


एक अतिरिक्त दिन 

महत्व वहीं जाने

जिन्हें मिले

नानी के घर 

रह धमाल मचाने को ।


एक अतिरिक्त दिन

महत्व वही जाने 

जिसे मिला 

फ्री स्टे

फाइव स्टार में रहने का।


पर.........


जिंदगी से 

लड़ने वालों के लिए

हर अतिरिक्त एक दिन

वरदान।


जिंदगी से 

हारे हुए इंसान के लिए

हर अतिरिक्त एक दिन अभिशाप।




विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन