Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!
Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!

एहसास

एहसास

1 min
149


जिंदगी की सांसे रुक जाये|

वक़्त की रफ़्तार में ठहराव आ जाये|

अरमानों की बोरी फट जाये|

धड़कनो की धक् धक् उलझ जाए|

आँखों के आसू सूख जाये|

जुबान ख़ामोश हो जाये|

उम्मीदों का बाजार बंद हो जाये|

दिमाग के ख्यालो में जंग लग जाये|

दिल का टुकड़ा पत्थर हो जाये|

मन में उठ रहे तूफ़ान थम जाये|

तन्हाइयो के घर में एक कमरा किराये पर मिल जाये|

जिंदगी की कशमकश खत्म हो जाये|

जिंदगी के महमानो की राहें बदल जाये|

सकून की बस्ती में एक बिस्तर मिल जाये|

नदियों को किनारे मिल जाए|

ख्वाहिशों का थैला बिखर जाये|

बुराइयों भरी मन की संदूक खाली हो जाये|

जिल्लत की जिंदगी का कोई जज सच्चा फैसला करे|

कड़वे शब्द सुनते समय कान के गेट खुद-ब खुद बंद हो जाये|

किसी सच्चे इंसान की गोद में न टूटने वाले विश्वास का

आँचल मिल जाये|



Rate this content
Log in