STORYMIRROR

Sangeeta Agarwal

Children Stories

4  

Sangeeta Agarwal

Children Stories

दादी ,नानी का दुलार

दादी ,नानी का दुलार

1 min
394

दादी ऊन के संग संग

अपना प्यार भी बुन देती हैं,

उनके बुने स्वेटर में हज़ारों दुआओं

की ताकत भरी होती है।

उसकी गर्माहट की

बात ही निराली होती है,

वो तन के साथ साथ

मन को भी मजबूत करती है।

दादी जब नहीं भी साथ होतीं

उनका दुलार, बन स्वेटर लिपटे रहता है।

हर बुरी बला,मुसीबत में

 बन कठोर चट्टान रक्षा करता है।

जिसे हम कभी भगवान की कृपा,

 कभी अपनी बुद्धि का कमाल समझते हैं।

वो दादी,नानी के प्यार,आशीर्वाद के

 बुने धागों का चमत्कार ही होते हैं।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन