STORYMIRROR

Poonam Srivastava

Others

2  

Poonam Srivastava

Others

चंदा सी ठाँव

चंदा सी ठाँव

1 min
13.4K


चंदा सी ठाँव हो 

पेड़ों की छाँव हो

जहाँ देवों के पाँव हों 

घर ऐसा होना चाहिये।

जहाँ कोयल की कूक हो

पायल की रुनझुन  हो

सरगम की गुनगुन हो

घर ऐसा होना चाहिये।

 

जहाँ बुजुर्गों का मान हो

छोटों का सम्मान हो

आपस में विश्वास हो

घर ऐसा होना चाहिये।

 

जहाँ स्नेह रूपी माल हो

कर्म रूपी चाल हो

मर्म रूपी ज्ञान हो

घर ऐसा होना चाहिये।

 

जहाँ  ईश्वर में आस हो

धर्म में विश्वास हो

जहाँ फ़र्ज का अहसास हो

घर ऐसा होना चाहिये।

000

 

 

 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन