STORYMIRROR

Goldi Mishra

Children Stories

4  

Goldi Mishra

Children Stories

छोटी बहन

छोटी बहन

1 min
185

कभी खट्टी तकरार कभी बेशुमार प्यार,

लड़ना भी तुझसे और लुटाना है तुझ पर ही सारा प्यार,

एक दिन भी बिन तुझे देखे ना रह पाऊं,

दिन का सारा हालचाल बस तुझे मैं बताऊं,

तू दुनिया है मेरी,

तू छोटी बहन है मेरी,।।

सबसे परे ये बंधन हमारा,

तेरा मेरा रिश्ता है निराला,

तेरे लिए इस जग से लड़जाना है,

तू एक ओर एक ओर ये जग का फ़साना है,

तू दुनिया है मेरी,

तू छोटी बहन है मेरी,।।

साथ तेरा बस काफी है,

होठों की मुस्कुराहट के लिए बस तू काफी है,

ना कभी तू मुझसे रूठना,

ना कभी इस प्यार को तुम भूलना,

तू दुनिया है मेरी,

तू छोटी बहन है मेरी,।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन