STORYMIRROR

अनामिका वैश्य आईना Anamika Vaish Aina

Children Stories Crime Thriller

4  

अनामिका वैश्य आईना Anamika Vaish Aina

Children Stories Crime Thriller

बनाने दीजिए

बनाने दीजिए

1 min
244

शौक से रिश्ते दिखावे के निभाने दीजिए

झूठ को सच खूब ही उनको बनाने दीजिए


खास खाली कर गए मेरी तिजोरी प्रेम की 

ग़ैर को तक़दीर अपनी आज़माने दीजिए 


ध्यान से सुन बात मेरी यार तू ही है मिरा 

प्यार का वादा-इरादा भी जताने दीजिए


कुछ शरारत कोइ चाहत दे मुझे तू फिर ज़रा 

फिर वही कॉलेज वाले ही ज़माने दीजिए 


घोल दो मिश्री दिलों में याद ताज़ा हो उठे 

प्रेम की प्यारी हरकतों से सताने दीजिए


आज रोको ही नहीं बातें सभी ही भूल जा

धड़कनों को बेधड़क सुनने-सुनाने दीजिए 


नैन को अरु एहसासों को करो से स्पर्श कर 

सब कहानी और किस्से अब बताने दीजिए।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन