STORYMIRROR

Chandan Kumar

Others

4  

Chandan Kumar

Others

बिहार में जुगाड़ है

बिहार में जुगाड़ है

1 min
280

वाकई बिहार बेरोजगार है,

मैंने सुना हैं बिहार में जुगाड़ है

सपनों के सैकड़ों नवाब हैं,

हां बिहार में बेशुमार प्यार है


चाहे किसी की भी सरकार है,

रखते लोग ख़ुद को तैयार हैं

भले नोट से वोट बिकता है

मगर एक दूजे की चोट से चांद खिलता है !


विश्व के कोने कोने में बसा बिहार है,

बांटता अपना प्यार सबको उधार है,

हर किसी की मजबूरी में महात्मा बन जाता है

परिस्थिति में विश्व का परमात्मा बन जाता है!


अब मत कहना बिहार बेरोजगार है,

हर हाथ को काम प्रजातंत्र की पुकार है

लोकतंत्र यहां का मुख्य हथियार है,

देता सबको सम्मान एकता का अधिकार है !



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन