Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!
Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!

GUDDU MUNERI "Sikandrabadi"

Others

5.0  

GUDDU MUNERI "Sikandrabadi"

Others

भारतीय गीत

भारतीय गीत

2 mins
232



"जन गण मन अधिनायक जय है 

भारत भाग्य विधाता 

पंजाब सिन्ध गुजरात मराठा " 


भारत का राष्ट्रगीत 

है गीत बड़ा ही निराला

सुनने वाले सुनते रह जाए 

देशहित में सबसे प्यारा ।


" सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्ता हमारा 

हम बुलबुले है इसके ये गुल्सितां हमारा " 


सारी दुनिया से अच्छा भारत है

भारत का वातावरण हमारा है 

हम वो नहीं आपस में दुश्मन हो जाएं 

हिन्दी है भाषा हमारी 

स्वतंत्र भारत हमारा ।


" ए मेरे वतन के लोगो जरा आँख में भर लो पानी

जो शहीद हुए हैं उनकी जरा याद करो कुर्बानी " 


भारत की सुरक्षा के शहीदों को याद करो 

आँख में हो पानी और कुर्बानी याद करो 

भारत के तुम ही सेनानी 

भारत की ही तुम बात करो ।


" भारत का रहने वाला हूँ 

भारत की बात सुनाता हूँ 

है प्रीत जहाँ की रीत सदा " 


हमें है भारत से प्रेम 

भारत के ही रहने वाले

देश हो या विदेश में 

भारत की बात सुनने वाले।


" दिल दिया है जान भी देंगे 

ए वतन तेरे लिये " 


भारत की सुरक्षा पर जान लगा देंगे

भारत से किया है प्रेम सबको बता देंगे 

ये दुनिया क्या जानेगी प्रेम मेरा 

चीरकर सीना हम दिखला देंगे ।


" मेरा मुल्क मेरा देश मेरा ये वतन 

शान्ति का उन्नति का प्यार का चमन "


मेरा देश-भारत देश मेरा वतन है 

शान्ति, प्यार और विकासशील वतन है 

भारत का है ध्वज तिरंगा 

भारत मे हर का चलन है।


" मेरा रंग दे बसंती चोला 

माँ ए रंग दे बसंती चोला " 


खून भी बहे तो बह जाए  

मेरी पोशाक भी रंग जाए

धरती माँ को बताकर निकले हैं 

हम भारत को बचाने निकले हैं।


" ए वतन ए वतन हमको तेरी कसम 

तेरी राह मे जान तक लुटा जायेंगे " 


भारत के गीत कितने प्यारे 

जैसे आसमां चांद-सितारे 

भारत के गीतो मे जान है 

एक-एक अंग थिरकता है।


भारत में होती है 

हर धर्म की अपनी पूजा 

सभी का मजहब एक भारत 

यहां ना हो कोइ दूजा।


 



Rate this content
Log in