STORYMIRROR

Richa Pathak Pant

Others

5.0  

Richa Pathak Pant

Others

भारत मां के सपूत

भारत मां के सपूत

1 min
361

तिथि २३ जनवरी सन् १८९७ की, नगर कटक उड़ीसा का,

पिताश्री जानकीनाथ बोस, माता श्रीमति प्रभावती देवीजी।


पाया विलक्षण पुत्ररत्न श्रेष्ठ नाम दिया सुभाष चंद्र बोस,

प्रकारान्तर से हुआ प्रसिद्ध, कहलाया जगत् में नेताजी।


'तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा'- जयघोष हुंकारा।

छेड़ लड़ाई आर-पार की, रौंद डाली अंग्रेजों की मनमर्जी।


पुकारा भारत मां के सपूतों को, दिया नारा 'जय हिंद' का,

जुटा समर्थन विश्व पटल पर, विदेशियों को किया राजी।


कर चले अर्पित जीवन पुष्प अपना, भारत मां के चरणों में

ऐसे वीर सपूतों की तकता है भारतवर्ष राह आज भी।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन