भारत हमारा
भारत हमारा
यह भारत हमारा
कहीं हिंसा कहीं आगजनी,
नफरतों में जल रहा क्यों यहाँ हर इंसान है ?
हे भारत मां मुझे माफ करना,,
मैं कैसे बोलूं, क्या यही हमारा भारत देश महान है?
वर्चस्व की लड़ाई में क्यों समझते सब अपनी शान है,
क्यों इनके लिए सस्ती यहां हर किसी की जान है?
कोई इन्हें बतलाए,
जिनमें नहीं होती है इंसानियत,,
ऐसे लोगों का ना तो कोई धर्म है नहीं कोई इमान है।
हमारे भारत को भारत ही रहने दो,
मत बांटो समुदाय में,
यहां अपनी एकता और अखंडता को
हम समझते अपनी शान हैं,
इसलिए हमारा भारत देश महान है।
