STORYMIRROR

Tanuja Shukla

Others

4  

Tanuja Shukla

Others

बेटी दिवस

बेटी दिवस

1 min
338


हर घर की आन बान शान होती हैं बेटियाँ ।

माँ बाप भाई का गुमान होती हैं बेटियाँ ।


ईश्वर का वरदान होती हैं बेटियाँ ।

परिवार की जान होती हैं बेटियाँ ।।


बेटों से ज्यादा प्यार लुटाती हैं बेटियाँ ।

माँ -बाप के ज्यादा करीब होती हैं बेटियाँ ।।


जमी से आसमाँ तक परचम लहराती बेटियाँ ।

अनंत प्यार और आशीर्वाद की हकदार बेटियाँ ।।


सजाती सजीले ख्वाब हर घर में बेटियाँ।

होतीं हैं कामयाब बड़ी नायाब बेटियां।।


भरतीं रहें उड़ान ये ,मेरी यही कामना ।

बेटों से ये कमतर नहीं, इन्हें कम न आंकना।।


बेटा है अगर हीरा तो उसकी खान बेटियाँ ।

भाई पिता की शान माँ की जान बेटियाँ ।।


सौभाग्य है मेरा कि मेरी दो हैं बेटियाँ।

मेरे हरेक सुख दुख में खड़ी साथ बेटियाँ।





विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन